सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने प्याज बाँटकर महंगाई का किया विरोध

मुंबई। अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के 73 वे जन्मदिन के मौके पर मुंबई कांग्रेस सचिव लक्ष्मण कोठारी ने रेलवे स्थानक चेंबूर में सैकड़ों महिलाओ को मुफ्त प्याज वितरण कर देश में मँहगाई का विरोध कर श्रीमती गांधी का जन्मदिन अनोखे ढ़ग से मनाया। इसकी खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते प्याज लेने के लिये सैकड़ों महिलाओं की लम्बी कतार लग गई। मुंबई काँग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड ने अपने भाषण में कहा कि, काँग्रेस का हाथ गरीबों के साथ इस बात को लक्ष्मण कोठारी ने आज सही साबित किया है। एक तरफ कांग्रेस गरीबों को मुफ्त प्याज बाँट रही है। क्या यही भाजपा और मोदी के अच्छे दिन है? प्याज लेने के लिये सैकड़ो महिलाये घंटो से कतार में खड़ी है। कांग्रेस के राज में प्याज और टमाटर कभी इतने मंहंगे दाम पर नहीं बिके थे। लक्ष्मण कोठारी ने कहा कि, जगह ककड़ी और मूली मिल रहा है। आज मोदी के राज में प्याज लोगों के सपने में आने लगा है। कांग्रेस आज गायकवाड जी के मार्गदर्शन में सोनिया जी के जन्मदिन के मौके पर प्याज बाँट कर भाजपा की केन्द्र सरकार का निषेध कर रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रकात हंडोरे,  मुबंई काँग्रेस समन्वयक राजू ठक्कर, पूर्व नगरसेवक दीपक शिसोदे, कैलास आरावडे, लक्ष्मण काखेर, ठाकुर विजयकुमार सिह, एन. के काम्बले, अंकुश डोंगरे, संभाजी लोखडें, राजेश माहुलकर, सैय्यद जाफर, राँफ शेख, पूरनलाल (कांचा), रामलाल मिश्रा, सोशल मीडिया के विनोद नायर, फिरोज कुट्टी के अलावा कांग्रेस के सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कैलास आरावडे तथा आभार प्रदर्शन लक्ष्मण कोठारी ने किया। कपिलदेव खरवार


Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांनी घेतली राज...

राहुल शेवाळे यांनी घेतली राज ठाकरे यांची सदिच्छा भेटशिवतीर्थ निवासस्थानी...

हमारे पास मोदी है, विश्वास का...

हमारे पास मोदी है, विश्वास का दुसरा नाम मोदी गॅरंटी!मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

सनातन संस्था के रजत महोत्सव...

सनातन संस्था के रजत महोत्सव के अवसर पर पुणे में 21 अप्रैल को 'सनातन गौरव दिंडी'...

एक्सप्रेस-वे पर पुलिस अधिकारी...

एक्सप्रेस-वे पर पुलिस अधिकारी की मौतपनवेल। मुंबई पुलिस बल में कार्यरत 55...

सत्ता परिवर्तन के...

सत्ता परिवर्तन के पूर्वानुमान के कारण टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने भारत...

अधिक कमाने के चक्कर मे गए दो...

अधिक कमाने के चक्कर मे गए दो लोगो के 37 लाखनवी मुंबई। शेयर मार्केट और टास्क के...