हैडलाइन

JNU छात्रों के समर्थन में लाहौर में स्टूडेंट और टीचरों ने निकाली रैली

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा का विरोध पूरे देश में चल रहा है। इसी बीच पाकिस्तान भी जेएनयू के छात्रों के समर्थन में खड़ा हो गया है। बुधवार को लाहौर में छात्रों ने अध्यापकों ने रैली निकाली। लाहौर प्रेस क्लब के सामने बड़ी संख्या में छात्र जुटे थे और उन्होंने नारेबाजी के जरिए जेएनयू, एएमयू और भारतीय छात्रों का समर्थन किया। बता दें कि जेएनयू परिसर में छात्रसंघ के प्रदर्शन के बीच रविवार शाम नकाबपोशों लोगों ने छात्रों पर हमला बोल दिया था। लाठी-डंडो से लैस नाकाबपोश जेएनयू परिसर में घुस गए और चार घंटे तक परिसर में बवाल मचाते रहे। अज्ञात नकाबपोशों ने साबरमती हॉस्टल, साबरमती टी-प्वाइंट सहित कई हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार शाम छात्र संगठनों में हुई झड़प के बाद नकाबपोशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें इसमें छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष का सिर फट गया। कुछ प्रोफेसर समेत 20 लोग घायल हो गए। इसके बाद रात 9 बजे छात्र दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे और वहां पर विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल इस घटना की जांच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच कर रही है।


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...