हैडलाइन

फैन ने करीब आकर की सारा अली खान के हाथ को किस करने की कोशिश

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान को बॉलिवुड में आए भले अभी ज्यादा समय न हुआ हो, लेकिन वह फैन्स के बीच खूब पॉप्युलर हो चुकी हैं। सारा जितना ज्यादा फटॉग्रफ्रर्स से फ्रेंडली पेश आती हैं, उतना ही फ्रेंडली वह अपने फैन्स से भी हो जाती हैं। हालांकि, इस बार एक फैन से मिलते हुए सारा अचानक शॉक्ड हो गईं क्योंकि वह उनके हाथ को किस करने की कोशिश कर रहा था।
सोशल मीडिया पर सारा का यह विडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिम से बाहर निकलती दिख रही हैं। जिम के बाहर मौजूद कुछ फैन्स उसके साथ फोटो क्लिक कराने लगते हैं और इसी बीच एक फैन सारा का हाथ पकड़कर उनके हाथ को किस करने की कोशिश करता है। सारा फैन के इस हरकत से काफी हैरान दिख रही हैं और फौरन उनका बॉडीगार्ड उसे वहां से हटाता दिख रहा। हालांकि, ऐसा नहीं कि सारा का ऐसे फैन से पाला पहली बार पड़ा है। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के सिचुएशन को झेल चुकी हैं। बता दें कि सारा हाल ही में मालदीव वकेशन से वापस लौटी हैं और इस हॉलिडे की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट की हैं। सारा की बिकीनी पिक्स की जहां खूब चर्चा रही वहीं उन्होंने कई विडियोज़ पोस्ट कर अपने स्विमिंग वाले टैलंट को भी खूब दिखाया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान इन दिनों दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें एक वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' है और दूसरी कार्तिक आर्यन के साथ 'आज कल', जिसे इम्तियाज अली बना रहे हैं।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...