मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने बाढ़ग्रस्त लोगों को राशन भेजा

मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने बाढ़ग्रस्त लोगों को राशन भेजा


मुंबई : भाजपा दक्षिण मध्य मुंबई जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा और प्रभाग विभाग क्रमांक 152 चेंबूर सुभाष नगर की नगर सेविका आशा सुभाष मराठे ने कोंकण,कोल्हापुर और सांगली क्षेत्र में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित नागरिकों के लिए राशन,कपड़ा और अन्य खाद्य सामग्री से भरा एक बड़े टेंपो से भेजा। 

मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने झंडी दिखाकर टेंपो रवाना किया।इस अवसर पर मुंबई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा शीतल गंभीर भाजपा चेंबूर मंडल अध्यक्ष राहुल वालंज, दक्षिण मध्य मुंबई जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश शिरवाडकर,सुभाष मराठे के अलावा भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बतादे कि नगर सेविका आशा सुभाष मराठे ने कोरोना की महामारी से बेरोजगार हुए अपने विभाग के लोगों को मुफ्त अनाज और अन्य खानेपीने की चीजों के अलावा लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मास्क और सेनिटिजार का नियमित रूप से वितरण किया है।स्लम बस्तियों और इमारतों में कीटनाशक फव्वारा छोड़ कर साफ सफाई अभियान चलाया था। लोगों को हर संभव मदद करने का प्रयास करने वाली आशा मराठे का विभाग में बहुत सम्मान है।

 फोटो -कपिलदेव खरवार


Most Popular News of this Week

प्रकाश अंबेडकर के प्रस्ताव पर...

प्रकाश अंबेडकर के प्रस्ताव पर कांग्रेस एक कदम आगे, पवार और ठाकरे अंबेडकर का...

होली मनाने गांव जाने वाले...

होली मनाने गांव जाने वाले यात्रियों की दिखी भीड़,नवी मुंबई। होली और रंगपंचमी...

हापुस के नाम पर ग्राहकों के...

हापुस के नाम पर ग्राहकों के साथ लूट, कार्यवाई की मांगनवी मुंबई। वाशी स्थित...

मनपा एंव विसपुते कॉलेज के...

मनपा एंव विसपुते कॉलेज के संयुक्त सहयोग से अपशिष्ट से टिकाऊ...

देशी पिस्टल बेचने के साथ...

देशी पिस्टल बेचने के साथ गिरफ्तारपनवेल। पनवेल के आपटा रॉड पर पिस्टल बेचने...

रोड पर वाहन कम होने से हवा...

नवी मुंबई। भोर से शुरू हुए रंगोत्सव के चलते शहर के सभी बाजार सोमवार को बंद...