केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है : चंद्रकांत हंडोरे (पूर्व मंत्री)

केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है -पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे का आरोप 



कपिलदेव खरवार 

मुंबई: भारत की आजादी के बाद डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर ने देश को सुचारु रूप से चलाने के लिए भारतीय संविधान बनाया था।लेकिन आज केंद्र की भाजपा सरकार भारतीय संविधान और लोकतंत्र का गला घोंट रही है। 

उपरोक्त बातें महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस के कार्याध्यक्ष और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व सामाजिक न्याय राज्य मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने चेंबूर के अमर महल जंक्शन पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि देश में बढ़ रही कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की लोकप्रियता को दबाने और देश भर में बेतहासा बढ़ रही महंगाई से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार नित्य नये हथकंडे अपना रही है।उदाहरण के लिए हमारे नेता राहुल गाँधी के खिलाफ हो रहा षड्यंत्र पुरा देश देख रहा है।लेकिन देश की जनता इनकी सच्चाई जान गई है।आगामी 2024 के लोक सभा चुनाव में इनके पाप का घड़ा फुटेगा और कांग्रेस अपने पुराने तेवर में वापस लौट कर आयेगी। 

प्रदर्शन में प्रदेश प्रतिनिधि गोविंद नायर,राजन भोंसले,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हुकूमराज मेहता,राजेन्द्र माहुलकर,दीपक शिसोदे,किशन मिस्त्री,एन,के कांबले,लक्ष्मण कोठारी,एम टी डेविड,शशिकांत बंसोडे,कैलास अरावडे,पूर्व नगर सेविका संगीता हंडोरे, डॉ सत्तार खान,देविदास बोरसे,किरण गायकवाड़,मुरली पिल्लई,लक्ष्मण कालखेर,नवीन कुमार सिलवंत,सम्भाजी लोखंडे,सैयद जाफर,दामू कुर्मे,यतिन सालवे,सतीश बेलमकर,विनोद नायर,बापू थोरात,मंगल सिंह,सेल्वाराज स्वामी,श्रवण कुमार दुबे,सुरश शर्मा,शिल्पा सतीश बेलमकर,गणेश म्हात्रे,प्रज्योती हंडोरे,वर्षा पारधे,उषा कांबले,किरण आल्टे,पूर्वी पटेल,आशा शिंदे के अलावा कई नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लेकर इस आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर हुकूमराज मेहता ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।   


Most Popular News of this Week

International Conference on Labour and Sustainable Development in Asia:...

International Conference on Labour and Sustainable Development in Asia: Opportunities, Challenges, and Way ForwardEvent held on June 1-3, 2023 at IIPS, Mumbai,...