मारपीट कर लूटपाट करनेवाले आरोपी गिरफ्तार

ठाणे : रास्ते से जा रहे युवक की बुरी तरह से पिटाई करके 10 हजार रुपए व मोबाइल छीनने की घटना मुंब्रा स्टेशन के नजदीक घटित हुई है. जिसकी जानकारी मिलने पर मुंब्रा आरपीएफ ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस आशय की जानकारी आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ए. के. यादव ने दी. उन्होंने बताया कि नारायण नगर में रहने वाला पंकज सोनकर (23) रेलवे पटरी के समीप से होकर जा रहा था. इस दौरान 2 बदमाशों ने पंकज को पकड़ कर जबरन उसका मोबाइल छीनने लगे. जब कामयाब नहीं हुए तो पंकज के चेहरे पर ब्लेड से वार किया और 10 हजार का मोबाइल और जेब से 10 हजार रकम छीनकर पलायन कर गए. घायल पंकज ने मुंब्रा स्टेशन पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी.

इसके बाद आरपीएफ की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई. इस बीच एक आरोपी स्टेशन परिसर में ही घूमते हुए दिख गया. जिसकी पंकज से पहचान कराने पर पकड़ लिया गया. पूछताछ करने पर इसने अपना नाम नीलेश गवली (26) बताया और गुनाह भी कबूल कर लिया. उसके साथी हुसैन शेख (18) को भी आरपीएफ टीम ने दबोच कर मुंब्रा पुलिस के हवाले कर दिया. इनके पास से मोबाइल बरामद हो गया, लेकिन रकम नहीं मिल पाई. दोनों के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 394 व 34 के तहत गुनाह दर्ज किया गया है. ठाणे कोर्ट में पेश किये जाने पर 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया. 



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...