हैडलाइन

मुंब्रा : दिल्ली दंगा पीड़ितों की मदद के लिए मुंब्रा के लोगों ने बढ़ाया हाथ

मुंब्रा :  देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसक घटना का शिकार हुए लोगों की मदत के लिए मुंब्रा के लोगों ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है. नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर उत्तर पूर्व दिल्ली में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की वजह से 46 लोगों की जानें चली गईं और तमाम लोग बेघर हो गए हैं. जिनकी मदत के लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं. बेसहारा,मजबूर और अनिश्चितता के भंवर में खड़े हिंसा प्रभावित लोगों को आर्थिक और सामग्री की जरूरत है. 

समाजसेवक हसन मुलानी ने बताया कि हम दिल्ली में हुई हिंसक घटना के पीड़ितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कौसा राशिद कंपाउड से लेकर मुंब्रा रेलवे स्टेशन एम गेट से कौसा रसीद कम्पाउंड के दरम्यान मुख्य मार्ग पर रिलीफ इकठ्ठा करने के विविध सामाजिक संस्थाओं द्वारा शिवीर लगाए गए. जिसके माध्यम से जमा हुए कपड़े, अनाज, रुपए व अन्य सामग्री पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचाया जायेगा. मुंब्रा के लोग देश भर में जब भी बिपदा आती है. तो दिल खोलकर यथासंभव मदद के लिए आगे आते हैं. पीड़ितों की मदद करना हम सबकी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है.



Most Popular News of this Week