हैडलाइन

चेहरा स्कैन कराओ, एयरपोर्ट पर एंट्री पाओ!

मुंबई देश में हवाई यात्रियों को जल्द ही चेहरा पहचान कर हवाईअड्डों पर प्रवेश करने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। सरकार अपनी डिजि यात्रा पहल के तहत यह सुविधा देने की दिशा में काम कर रही है। नागर विमान मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि यह पहल `भविष्योन्मुखी’ है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा।

मंत्रालय के अनुसार `डिजि’ यात्रा प्लेटफॉर्म फरवरी २०१९ के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। बंगलुरू और हैदराबाद हवाईअड्डे तब तक इसे पायलट के आधार पर चलाने के लिए तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों के पास विकल्प होगा कि वह चेहरा पहचानने की सुविधा का उपयोग कर हवाई यात्रा करना चाहते हैं या नहीं।

खबर के अनुसार `डिजि’ यात्रा पहल का उद्देश्य हवाई यात्रा को ज्यादा से ज्यादा कागजरहित और बाधारहित बनाना है। चेहरा पहचानने की सुविधा डिजिटल और बायोमीट्रिक आधारित होगी। इससे यात्री को हवाई अड्डों पर प्रवेश एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में आसानी होगी।

कहां-कहां से होगी शुरुआत?

मंत्रालय के अनुसार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अगले साल अप्रैल तक इस सुविधा को कोलकाता, वाराणसी, पुणे और विजयवाड़ा हवाईअड्डे पर शुरू करने की योजना बना रहा है।

मिलेगी विशेष पहचान

डिजि यात्रा के तहत यात्रियों के लिए एक केंद्रीयकृत पंजीकरण प्रणाली स्थापित कर सभी को एक विशेष पहचान दी जाएगी। यात्रियों को यह विशेष पहचान टिकट बुक कराते वक्त साझा करनी होगी। इस विशेष पहचान नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और किसी भी पहचान पत्र की जानकारियों को साझा कर तैयार की जा सकेगी। इसके लिए यात्री आधार संख्या का भी उपयोग कर सकेंगे। यात्रा से पहले विमानन कंपनियों को यात्रियों के आंकड़े संबंधित हवाईअड्डे से साझा करने होंगे, जहां से यात्री उड़ान भरने वाला है। इसके बाद इस विशेष पहचान के माध्यम से पहली बार यात्रा करने पर एक बार सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के सफल रहने के बाद चेहरा पहचानने का बायोमीट्रिक आंकड़ा डिजि यात्रा आईडी के साथ जुड़ जाएगा और बाद की यात्राओं के लिए यह बाधारहित सुविधा यात्रियों को मिल जाएगी।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...