हैडलाइन

मुंबई-नासिक हाइवे पर नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा

भिवंडी : मुंबई-नासिक महामार्ग पर तेजगति से वाहन चलाना और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना लोगों को अब महंगा पड़ सकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए मुंबई-नासिक राष्ट्रीय महामार्ग पर नजर रखने के लिए ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट द्वारा महामार्ग पर स्पीड कैमरा लगाया जा रहा है। मुंबई-नासिक एक्सप्रेस-वे कंपनी दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठा रही है। इसके तहत गुरुवार को महामार्ग पर एक कैमरा लगा भी दिया गया है।

माहामार्ग पर लगाए जाने वाले स्पीड कैमरे के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस वाहन चालकों को जागरूक करेगी। इसके लिए एक महीने तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

स्पीड कैमरे की विशेषता

महामार्ग पर लगाया जाने वाला यह स्पीड कैमरा १६ लाख रुपये कीमत का है। यह ऑस्ट्रेलिया में निर्मित आधुनिक कैमरा है। इसमें एक सेकंड में वाहनों के तीन फोटो, वाहन क्रमांक, वाहन चालक एवं वाहन की गति दर्ज हो जाएगी। यह कैमरा भिवंडी तालुका के वडपे से इगतपुरी के गोंदे तक १०० किलोमीटर के बीच पहली बार प्रयोग करने के लिए लगाया जा रहा है। सीधे सड़क पर ८० किमी प्रति घंटा और मोड़ पर ५० किमी प्रति घंटे की गति कैमरे में सेट की गई है। इस गति से अधिक होने पर वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के तहत वाहन चालकों के घर पर जुर्माने की रसीद भेजी जाएगी।



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...