हैडलाइन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दुबई में भारतीय व्यापारी गिरफ्तार

मुंबई : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने कथित तौर पर भारी मात्रा में सोने की तस्करी करने और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट में शामिल रहने पर दुबई में रहने वाले एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को जारी एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि विदेशी मुद्रा और सोने की तस्करी के एक मामले की डीआरआई की जांच में व्यापारी की भूमिका का खुलासा होने के बाद गिरफ्तारी हुई है। माना जा रहा है कि वह मुख्य सरगनाओं में से एक है और एक तस्करी गिरोह का वित्तपोषक है। जांच एजेंसी ने बयान में कहा है कि दुबई में कपड़े का व्यापार करने वाले आरोपी को मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

डीआरआई ने पिछले साल 18 अगस्त को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार भारतीय नागरिकों को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे 1.47 करोड़ रुपये मूल्य के विदेशी मुद्रा का भारत से दुबई में तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे। डीआरआई उपलब्ध सुरागों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...