हैडलाइन

लौटाया एक लाख कीमत के गहने से भरा बैग

मुंबई : मुंबई में एक ऑटो ड्राइवर ने पैसेंजर का सोने के गहनों से भरा बैग वापस लौटा दिया। बैग में एक लाख रुपये की कीमत के गहने थे। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को सम्मानित किया है। एपीआई हरेश कालसेकर ने कहा, 'यह घटना मनोज पाटिल के साथ हुई। मंगलवार को रात में 3 बजे वह अपने घर से बस से लौटे और वाशी हाइवे पर उतर गए। उन्होंने घंसोली में अपने घर जाने के लिए ऑटो लिया। पहुंचने के बाद मनोज के हाथ से छूटकर बैग ऑटो के बगल में ही गिर गया। ड्राइवर की नजर कुछ देर बाद पड़ी तो उसने पैसेंजर को खोजा, लेकिन वह नहीं मिले। ड्राइवर ने बैग को लाकर पुलिस स्टेशन में जमा कर दिया।' 

उन्होंने बताया, 'दो घंटे के बाद मनोज पाटिल अपने बैग के खो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैग में एक लाख 15 हजार की कीमत के सोने के गहने थे। वह शिकायत दर्ज कराने आए थे और यहां उन्हें अपना बैग मिल गया। उनके बैग को ऑटो ड्राइवर की मौजूदगी में उन्हें सौंप दिया गया।' 

वहीं ऑटो ड्राइवर ने बताया, 'जब पैसेंजर पैसे देकर निकल गए, तब मुझे लगा कि कोई सामान गिर गया है। मैंने पहले तो अनदेखा कर दिया, लेकिन ऑटो मोड़कर वापस निकलते वक्त मैंने बैग गिरा देखा। मैंने तुरंत पैसेंजर को खोजना शुरू किया, लेकिन उतनी देर में वह जा चुके थे। इसके बाद मैं बैग को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया।'



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...