हैडलाइन

परिवहन विभाग को शक, गलत तरीके से पार्सल का मामला

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में राज्य परिवहन की एक बस में एक डेटोनेटर और देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री मिलने के बाद उसके ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया गया है। महाराष्ट्र परिवहन विभाग का कहना है कि उसे संदेह है कि ड्राइवर और कंडक्टर गलत तरीके से पार्सल लाना और ले-जाना स्वीकार करते थे। ऐसे ही किसी पार्सल में डेटोनेटर और देसी बम बनाने का सामान था। पुलिस प्रवक्ता सहायक निरीक्षक कुंदन गावड़े ने बताया कि बुधवार की रात को रासयानी क्षेत्र में दिन के आखिरी फेरे के बाद जब कंडक्टर बस चेक कर रहा था तब उसे सीट के नीच कुछ संदिग्ध वस्तुएं नजर आयीं और उसने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बम खोजी और निष्क्रिय दस्ते को बुलाया । दस्ते को इस दौरान बस की तलाशी में डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, शार्पनेल और बैटरियां मिलीं। 

गावड़े के अनुसार रायगढ़ पुलिस ने भारतीय विस्फोटक कानून के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच चल रही है। परिवहन मंत्री दिवाकर राउते ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने इस सिलसिले में ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया है।




Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...