हैडलाइन

दाऊद इब्राहिम के दो गुर्गों के खिलाफ विशेष अदालत नें तय किए आरोप

मुंबई : मुंबई में 1993 में हुए सीरियल बम विस्फोट मामले में दाऊद इब्राहिम के दो गुर्गों के खिलाफ विशेष अदालत ने सोमवार को आरोप तय किए हैं। दोनों आरोपियों यासीन मंसूर मोहम्मद फारूक उर्फ फारूक टकला और अहमद कमल शेख उर्फ लंबू पर आतंकवादी एवं विध्वंसक गतिविधि (निरोधक) अधिनियम (टाडा) के साथ ही भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या और आपराधिक साजिश रचने के संबंध में आरोप लगाए गए। अभियोजन के मुताबिक दोनों मामले के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी थे और उन बैठकों में शामिल थे जिनमें विस्फोटों को अंजाम देने की साजिश रची गई। विशेष टाडा अदालत ने मामले की अगली सुनवाई अगले गुरुवार को तय की है। फारूक को पिछले साल मार्च में दुबई में गिरफ्तार करने के बाद प्रत्यर्पित किया गया था जबकि शेख को पिछले साल जून में अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। मुंबई में 12 मार्ज 1993 को विभिन्न स्थानों पर 12 बम विस्फोट हुए थे जिनमें 257 लोगों की जान गई थी जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...