एयरफोर्स के अलावा और कोई न ले जैश के ठिकानों पर हमले का श्रेय: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे

मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वायुसेना के अलावा किसी को भी पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर हवाई हमलों का श्रेय नहीं लेना चाहिए। ठाकरे ने यहां पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों की तबाही से मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। मैं इस अभियान को अंजाम देने वाले बहादुरों को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा, 'किसी को भी (रक्षा बलों को छोड़कर) उनकी (वायुसेना के पायलटों) वीरता का श्रेय नहीं लेना चाहिए और किसी को भी इसमें कोई संदेह नहीं करना चाहिए।' पिछले सप्ताह बीजेपी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने वाले ठाकरे ने यह भी कहा कि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि शिवसेना आम जनता से जुड़े मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रहेगी।
बता दें कि हाल ही में शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। शिवसेना और बीजेपी के बीच बनी सहमति के मुताबिक, बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी और शिवसेना पिछले 25 साल से साथ हैं।


Most Popular News of this Week

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

सुनेत्रा पवार...

सुनेत्रा पवार यांच्यासारख्या सक्षम, संवेदनशील आणि लोकाभिमुख उमेदवाराला...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...