हैडलाइन

दिवंगत गुरदास कामत के परिजन से मिले राहुल

मुंबई : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अपनी महाराष्ट्र यात्रा पर दोपहर मुंबई पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता गुरदास कामत के परिजन से मुलाकात की।
दिल्ली से विशेष विमान से मुंबई पहुंचने के बाद राहुल चेंबूर स्थित गुरदास कामत के घर गए और उनके परिजन से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे और अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। इसके बाद राहुल वापस एयरपोर्ट गए और जनसभा के लिए धुले रवाना हो गए। धुले से वापस लौट कर राहुल ने मुंबई में भी जनसभा को संबोधित किया।
बता दें कि गुरदास कामत के निधन के बाद गांधी परिवार के किसी सदस्य की कामत के परिजन से यह पहली मुलाकात है। गुरदास कामत और उनका परिवार गांधी परिवार के काफी नजदीक रहा है। कामत की पत्नी के सोनिया गांधी से काफी अच्छे संबंध रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के मुहाने पर राहुल गांधी का कामत परिवार के घर जाकर उनके परिजन से मुलाकात करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीच में खबर आई थी कि कामत समर्थकों ने कांग्रेस आलाकमान से यह मांग की हैं कि गुरदास की जगह उनकी पत्नी को लोकसभा का टिकट दिया जाए। फिर खबर यह भी आई कि कांग्रेस आलाकमान ने इस संभावना को टटोल कर भी देखा था, लेकिन गुरदास के बेटे और पत्नी दोनों ने चुनावी राजनीति में शामिल होने से इंकार कर दिया है।


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...