हैडलाइन

महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई में बने 217 घरों की लॉटरी

मुंबई : महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई में बने 217 घरों की लॉटरी 21 अप्रैल को निकाली जाएगी। लॉटरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो रही है। आवेदक 13 अप्रैल तक पैसा जमा कर लॉटरी की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। लोगों का घरों का सपना पूरा करने के लिए म्हाडा ने 32 लाख से लेकर 55 लाख रुपये तक के घरों को लॉटरी में शामिल किया है। आवेदक म्हाडा की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरकर मुंबई में अपना एक घर होने का सपना पूरा कर सकते हैं। 

म्हाडा अध्यक्ष उदय सामंत ने कहा कि लॉटरी में अल्प व मध्यवर्ग की जरूरतों के अनुसार घरों को शामिल किया गया है। अल्प वर्ग के लिए चेंबूर के शेल टॉवर, सहकार नगर में 170 घर तैयार किए गए हैं। 348 से 381 वर्ग फुट के घरों की कीमत 31 लाख 54 हजार से 34 लाख 33 हजार रुपये तक निर्धारित की गई है।

मध्य वर्ग के लिए चेंबूर के सहकार नगर में एक घर तैयार किया गया है, जिसकी कीमत 39 लाख 64 हजार रखी गई है। इसी तरह, पवई के 46 घरों की कीमत 55 लाख 61 हजार रखी गई है। सावंत के अनुसार सभी घरों के विज्ञापन 3 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...