हैडलाइन

'सीक्रेट सर्वर' की मदद से नीरव मोदी साथियों से करता था संपर्क

मुंबई : भगोड़े व्यापारी और 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नैशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी के बारे में प्रवर्तन निदेशालय ने पूरक चार्जशीट में बड़ा खुलासा किया है। बताया गया है कि आरोपी आपस में संपर्क करने के लिए एक यूनाइटेड अरब अमीरात मसे ऑपरेट होने वाले एक सर्वर के जरिए सीक्रट चैनल का इस्तेमाल करते थे। बता दें कि पिछले हफ्ते ही लंदन में नीरव मोदी को देखा गया था। पिछले साल जनवरी में घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद नीरव के भाई नेहल ने इस सर्वर को मिटा दिया था लेकिन ईडी कुछ ऐसे ईमेल हासिल करने में कामयाब हो गई है जो इस घोटाले के बारे में बातचीत से जुड़े हो सकते हैं। इन्हें सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं, इस बारे में जांच की जा रही है। UAE के अधिकारियों की मदद से इन ईमेल्स को हासिल किया जा सका है। 

विदेशी बैंकों में जमा 934 करोड़ रुपये 

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही लंदन में नीरव मोदी को देखा गया था। ईडी की चार्जशीट में बताया गया है कि नीरव ने 934 करोड़ रुपये खुद के साथ-साथ पत्नी और पिता के पर्सनल अकाउंट्स में डायवर्ट किए। इनमें से 560 करोड़ रुपये नीरव ने खुद के खाते में जबकि 200 करोड़ रुपये पत्नी ऐमी और 174 करोड़ रुपये पिता दीपक मोदी के पर्सनल अकाउंट्स में ट्रांसफर किए। ये सारे अकाउंट्स विदेशी बैंकों के हैं। 

प्रत्यर्पण की अपील 

ईडी ने यूके से नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण की अपील की है जहां वह जुलाई 2018 से रह रहा है। ईडी की इस अपील पर लंदन के वेस्टमिंस्टर जिला अदालत में सुनवाई होनी है। हाल ही में यूके के एक दैनिक अखबार ने लंदन की सड़कों पर नीरव मोदी की तलाश कर ली। अखबार ने बताया कि नीरव अब नई कंपनी के नाम से डायमंड बिजनस कर रहा है। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...