हैडलाइन

कल्याण और शहाड के बीच पटरियां टूटीं

ठाणे, ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। ठंड के मौसम के कारण पटरियों के टूटने और दरार पड़ने के मामले सामने आते रहते हैं। रेलवे द्वारा सही तरह से देखभाल न हो पाने के कारण यात्रियों को दुर्घटना का डर सताने लगा है। इसी प्रकार कल सुबह अचानक कल्याण और शहाड के बीच पटरियों में दरार आने का मामला सामने आया, जिस वजह से मध्य रेलवे की सेवाएं देरी से चलीं और यात्री देर से ऑफिस पहुंचे।

बता दें कि ठंडी के मौसम में पटरियां नम हो जाती हैं, जिसके कारण अधिक भार पड़ने के चलते और पटरियों के नीचे बिछाई गई गिट्टी के चलते पटरियों के टूटने की संभावना अधिक होती है। इसी कड़ी में मंगलवार को सुबह ७ बजकर १५ मिनट पर शहाड और कल्याण के बीच पटरियों के टूटने की घटना घटी, जिसके चलते मध्य रेलवे की सेवाएं ३५ से ४५ मिनट देरी से चल रही थीं। कसारा से कांजुरमार्ग तक रोजाना यात्रा करनेवाले दीपक जाधव ने बताया कि रेलवे अपना काम ठीक तरीके से नहीं करती, जिस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मैं आज कार्यालय देरी से पहुंचा इसलिए मुझे लेट मार्क का सामना करना पड़ा।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...