उद्धव ठाकरे सरकार में जयंत पाटिल बन सकते हैं डिप्टी CM, अजित पवार को वित्त विभाग की कमान!

मुंंबई : महाराष्ट्र में पोर्टफोलियो बंटवारे को लेकर शिवसेना-कांग्रेस-एनसपीपी में खींचतान अब खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। पिछले महीने बीजेपी की तीन दिन की सरकार में देवेंद्र फड़णवीस के साथ उपमुख्यमंत्री बने एनसीपी के अजित पवार को उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली नई सरकार में वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। महाराष्ट्र में गठबंधन में सरकार बनाने वाले शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस मंत्री पदों में साझेदारी की व्यवस्था पर बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पहले से मंत्री के तौर पर शपथ ले चुके एनसीपी के जयंत पाटिल को उपमुख्यमंत्री के साथ ही गृह मंत्री बनाया जा सकता है। अस्थायी समझौते के अनुसार, 56 विधायकों वाली शिवसेना को 10 पोर्टफोलियो, 54 विधायकों वाली एनसीपी को 7 मंत्री और एक उपमुख्यमंत्री का पद मिल सकता है। कांग्रेस के 44 विधायक हैं और उसे स्पीकर के साथ ही 6 मंत्री पद दिए जा सकते हैं। गठबंधन में प्रत्येक दल की राजनीतिक जरूरतों और इच्छा को ध्यान में रखकर पोर्टफोलियो में साझेदारी तय की जा रही है।



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...