हैडलाइन

कांग्रेस की विधायकों को नसीहत, सरकार के खिलाफ फालतू बयानबाजी से बचें

मुंबई : कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी विधायकों को हिदायत दी है कि वे फालतू बयानबाजी से बचें। खड़गे ने विधायकोंसे कहा है कि अगर उन्हें कुछ बोलना है तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बोलें। गुरुवार को नागपुर विधानभवन परिसर में कांग्रेस कार्यालय में खड़गे ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में खड़गे ने कहा, 'हम लोग सत्ता में शिवसेना के साथ हिस्सेदार हैं इसलिए विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। अगर सरकार के किसी फैसले पर मतभेद है भी, तो उस पर सार्वजनिक बयानबाजी करने से बचें।' उन्होंने कहा की पार्टी में गुटबाजी खत्म करना बेहद जरूरी है। पार्टी की मजबूती के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में कोई बात नहीं हुई लेकिन कांग्रेस सूत्रों की मानें तो नागपुर सत्र खत्म होने के बाद 23 या 24 दिसंबर को विस्तार हो सकता है। एनसीपी सूत्रों के अनुसार, पार्टी की तरफ से शपथ लेने वालों के नाम फाइनल हो गए हैं लेकिन कांग्रेस में अभी भी कुछ स्पष्ट नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं पता कि कांग्रेस कोटे से कौन कौन मंत्री बन रहा है।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...