हैडलाइन

मुंबई : कर्मचारियों को 10 रुपये में खाना दे रही बीएमसी, शिवसेना का था वादा

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई में 10 रुपये में खाना देना शुरू कर दिया है। फिलहाल 10 रुपये की यह थाली बीएमसी के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगी। 10 रुपये में दो रोटी, चावल, दाल और दो सब्जियां दी जाएंगी। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने चुनावी मैनिफेस्टो में वादा किया था कि वह लोगों को 10 रुपये में खाना उपलब्ध कराएगी। इस योजना की शुरुआत पर बीएमसी की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, '10 रुपये में भोजन की योजना शिवसेना के मैनिफेस्टो का हिस्सा थी। अब बीएमसी कैंटीन के पास विकल्प था इसलिए हमने इसे यहां से शुरू करने का फैसला लिया है। जल्द ही यह योजना राज्य के आम लोगों के लिए भी लागू की जाएगी।' गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान शिवसेना ने वादा किया था कि उसकी सरकार बनने पर लोगों को 10 रुपये में खाना उपलब्ध कराया जाएगा। बताते चलें कि आम जनता को खाना उपलब्ध कराने के लिए ऐसी योजनाएं कई और राज्यों में पहले से भी चल रही हैं। तमिलनाडु की 'अम्मा कैंटीन', कर्नाटक की 'इंदिरा कैंटीन' और दिल्ली में 'जन आहार' जैसी योजनाएं भी लोगों को सस्ता खाना उपलब्ध कराती रही हैं।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...