हैडलाइन

ठाणे के तालाब में मिला युवती का शव

ठाणे: शहर स्थित तालाब से युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। लड़की की पहचान अनिता नरेश राठौड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दिवा की रहने वाली लड़की ने आत्महत्या की है। शहर के बीचों-बीच शिवाजी तालाब है। रविवार सुबह जब लोग टहल रहे थे, उसी समय कुछ लोगों की नजर शव पर गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। नौपाडा पुलिस ने छानबीन शुरू की और देर शाम तक शिनाख्त हो सकी।



Most Popular News of this Week