हैडलाइन

उद्धव के बारे में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पोस्ट करना पड़ा भारी, शिवसैनिकों ने मुंडवा दिया आधा सिर

मुंबई : सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में पोस्ट लिखना मुंबई के वडाला में रहने वाले एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उद्धव ठाकरे के बारे में फेसबुक पोस्ट लिखने से गुस्साए शिवसैनिकों ने वडाला टीटी के शांति नगर निवासी हीरामणि तिवारी के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि आधे सिर का सरेआम मुंडन कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वडाला टीटी पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि तिवारी की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने में जुटी है, जबकि दूसरे पक्ष को कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। साथ ही, तिवारी को भी नोटिस जारी कर किसी तरह की हिंसात्मक गतिविधि नहीं करने की चेतावनी दी गई है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि वडाला टीटी पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, घटना की जांच जारी है।

तिवारी के अनुसार, उसने फेसबुक पर 15 दिसंबर को जामिया मिलिया इस्लामिया में हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के मद्देनजर सीएम उद्धव ठाकरे के बयान पर फेसबुक पेज पर एक टिप्पणी की थी। इससे शिवसैनिक नाराज हो गए और उन्होंने सोमवार दोपहर उसे घर से बुलाकर मारपीट और गाली-गलौज की। सिर के आधे हिस्से का मुंडन कर दिया। आरोपियों में स्थानीय शिवसेना का शाखा प्रमुख और उसके 2-3 साथी थे। वडाला टीटी पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...