मुंबई : थर्टीफर्स्ट के लिए बेस्ट की अधिक बसें

मुंबई :  बीत रहे साल की विदायी एवं नए साल का स्वागत करने के लिए मुंबईवासी बड़ी संख्या में समुद्र किनारे पहुंचते हैं.चौपाटियों पर नए साल का जश्न मनाने वालों की सुविधा को देखते हुए बेस्ट उपक्रम ने 31 दिसंबर की रात समुद्र के किनारों को जोड़ने वाले विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है.यह जानकारी बेस्ट के उप जनसंपर्क अधिकारी मनोज वराडे ने दी है. बीत रहे साल को विदायी एवं नए साल का स्वागत करने के लिए लोग बड़ी संख्या में गेट वे ऑफ इंडिया, जुहू चौपाटी, गोराई बीच एवं मुंबई के विभिन्न स्थानों पर जाते हैं. नागरिकों की सुविधा को देखते हुए बेस्ट प्रशासन ने मार्ग क्रमांक 7 (मर्या.),111 ,112, 203, 231, 247 एवं 294 पर रात के 10 बजे के बाद 20 अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है. यात्रियों की सहायता के लिए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक, जुहू चौपाटी, गोराई बीच, चर्चगेट रेलवे स्टेशन (पूर्व) एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसे अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर परिवहन अधिकारी एवं बस निरीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...