हैडलाइन

लोकल से नीचे गिरने से यात्री घायल

मुंब्रा: लोकल से नीचे गिर जाने से एक रेल यात्री घायल हो गया. उसे उपचार के लिए ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसका नाम राजेश शर्मा बताया गया है. यह घटना मुंब्रा और दिवा स्टेशन के दरम्यान फास्ट रेल मार्ग पर सुबह के समय पौने 9 बजे हुई. मुंब्रा आरपीएफ के पीएस आई ए के यादव ने दी. मिली जानकारी के अनुसार सफर करते समय दिवा और मुंब्रा के बीच एक यात्री के नीचे गिर जाने की जानकारी यात्री के माध्यम से मिलते ही आरपीएफ के कांस्टेबल हसन पटेल तथा कमलेश ठाकुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और धीमी रेल मार्ग से आ रही लोकल को रुकवा कर घायलावस्था में मुंब्रा रेलवे स्टेशन लाया गया.और एम्बुलेंस लाने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं मिल पाने पर घायल युवक को लोकल से ठाणे ले जाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है. घायल यात्री राजेश शुभम शर्मा (37) दिवा पूर्व के आगासन परिसर का रहने वाला बताया गया है. आरपीएफ की सतर्कता के चलते समय पर अस्पताल पहुंचा दिए जाने पर युवक की जान बच गई.



Most Popular News of this Week