हैडलाइन

मुंबई : अय्याश पति को मौत के घाट उतारा

मुंबई :  अजनी थानांतर्गत एक पत्नी ने अपने अय्याश पति को हथौड़ी से कई वार करके मौत के घाट उतार दिया. मृतक का नाम जयवंतनगर निवासी महेश पोरंडवार (44) बताया गया है जबकि आरोपी पत्नी का नाम ममता महेश पोरंडवार है. दोनों की एक बेटी और एक बेटा है. बेटी की शादी हो चुकी है जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है. ममता घरों में डेली नर्स का काम करती है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश को शराब की लत थी और उसका किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी बताया जा रहा है. इसके चलते ममता और उसके बीच हमेशा विवाद होता था. एक समय में महेश की माली हालत काफी अच्छी थी. वह स्वयं हितेन ट्रांसपोर्ट कम्पनी नामक एजेंसी का मालिक था. उसके पास कार समेत उच्चस्तरीय रहन-सहन की सारी सुविधायें थी, लेकिन शराब की लत और अवैध संबंध के चक्कर में वह बहुत अधिक खर्च करने लगा और धीरे-धीरे उसकी आर्थिक स्थिति बुरी तरह बिगड़ गई. इसके चलते हमेशा ही ममता और परिवार के अन्य सदस्यों से वह झगड़ा करता था.

बार-बार के झगड़ों से परेशान होकर ममता अपने बेटे के साथ महेश से अलग रहने लगी. इसके बाद महेश ने अय्याशी में और अधिक खर्च करना शुरू कर दिया. करीब 3 महीने बाद पति से अलग रहने के कारण ममता की आर्थिक हालत बिगड़ने लगी. उसे अपने बेटे की कालेज की फीस देना भी मुश्किल हो रहा था. इस बीच उसे जानकारी मिली कि महेश ने अपनी अय्याशी के लिए पैसे कम पड़ने पर प्लाट बेचने निकाला है. यह जानकर ममता अपने बेटे की फीस के लिए रुपये लेने महेश के पास पहुंची. इसी बीच उनके बीच विवाद हो गया. महेश ने फीस के लिए रुपये देने की बजाय गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी.

इस समय भी वह शराब के नशे में धुत था. मारपीट के बाद महेश वहीं नहीं रुका. ममता ने अपनी पुलिस शिकायत में बताया कि इस दौरान महेश ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर महेश ने लोहे की हथौड़ी से ममता पर हमला किया. ममता ने स्वयं का बचाव करके महेश के हाथ से हथौड़ी छीनकर उसी से ताबड़तोड़ वार कर दिये. बुरी तरह से जख्मी महेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. महेश को मौत के घाट उतारने के बाद ममता स्वयं अजनी थाने पहुंची और अपने पति की हत्या की बात बताई. सकते में आई पुलिस ने तुरंत ममता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया. जांच जारी है.



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...