ठाणे : 20 वर्ष पहले खोया युवक मिला

ठाणे : ठाणे पुलिस ने 20 वर्ष पहले अपना घर द्वार छोड़कर भागे युवक को खोज निकाला और उसे उसके परिवार से मिलवाया. यह तब हुआ जब ठाणे पुलिस एक हत्या के आरोपी की खोज कर रही थी. ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 1 कलवा में 3 दिनों पहले हत्या मामले के आरोपी की तलाश करते हुए मुंबई स्थित माहिम दरगाह परिसर में गई थी, लेकिन हत्यारा पुलिस के हाथ नहीं लगा. जिसके बाद पुलिस को एक बार फिर आरोपी बांद्रा स्थित उड़ानपुल के नीचे होने की जानकारी मिली थी. आरोपी की तलाश में पुलिस उडानपुल के नीचे पहुंची, तो पुलिस को एक भिखारी नजर आया. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम मोहम्मद अहमद उर्फ दिल्ली (33) है. वह उत्तर प्रदेश के जनता नगर का रहनेवाला है. उसने यह भी बताया कि 20 वर्ष पहले वह अपना घर-द्वार छोड़कर मुंबई भाग आया था. उक्त जानकारी मिलते ही ठाणे क्राइम ब्रांच-1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने उससे सवाल किया कि क्या तुम घर जाना चाहते हो? तो उसने तुरंत हाँ में उत्तर दिया.

मिली जानकारी के बाद ठाणे क्राइम ब्रांच-1 ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया. संपर्क के बाद ठाणे पुलिस को ज्ञात हुआ कि दिल्ली सच बोल रहा है, जिसके बाद ठाणे पुलिस ने दिल्ली को उसके परिवार से मिलवाया. ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट एक के सहायक पुलिस निरीक्षक अविराज कुराडे ने बताया कि दिल्ली पिछले 20 वर्षों से मुंबई की सड़कों पर भीख मांग रहा था. उसे उसके परिवार से मिलवाते ही दिल्ली के आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...