कैबिनेट मीटिंग में बैठने पर रार, सीटिंग प्लान से नाखुश उद्धव के मंत्री

मुंबई : महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी सरकार के ऊपर से संकट के बादल छंटते नजर नहीं आ रहे हैं। मंत्रियों को पोर्टफोलियो बांटने में करीब एक महीने की देरी के बाद अब खबर आई है कि कई मंत्री अपने पोर्टफोलियो से खुश नहीं हैं। साथ ही उन्हें कैबिनेट में सीटिंग अरेजमेंट से भी समस्या है। कैबिनेट मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री के बगल में बैठने को लेकर मंत्रियों में खींचतान जारी है। मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के दौरान कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण और एनसीपी नेता छगन भुजबल में बैठने को लेकर बहसबाजी हो गई। दरअसल मुख्यमंत्री जब कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हैं तो उनके आसपास बैठने वाले मंत्रियों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर सीट आवंटित की जाती है। छगन भुजबल को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीब बैठाए जाने से कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण नाराज हो गए। उनका मानना था कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते छगन भुजबल (एक पूर्व उप मुख्यमंत्री) से ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए था। हालांकि छगन भुजबल ने सीट को लेकर हुए ऐसी किसी बहस से साफ इनकार किया।

भुजबल ने कहा, 'चव्हाण तो मेरे ही चैंबर में थे, क्योंकि अभी उन्हें चैंबर अलॉट नहीं हुआ है। हम तो साथ-साथ ही कैबिनेट मीटिंग में गए थे।' इससे पहले शिवसेना नेता और राजस्व राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार ने कैबिनेट मिनिस्टर न बनाए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी और इस्तीफे की पेशकश की थी। बता दें कि लंबी खींचतान के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने छह मंत्रियों के साथ 29 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री को अपने शुरुआती मंत्रियों को पोर्टफोलियो बांटने में 14 दिन लग गए। इसके 18 दिन बाद उन्होंने कैबिनेट विस्तार किया और उसके भी 5 दिन बाद बाकी मंत्रियों में विभाग बांटे। 



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...