मुंबई : प्रभादेवी का सिद्धिविनायक मंदिर 15 से 19 जनवरी तक बंद रहेगा। इस अवधि में श्रद्धालु श्री की मूर्ति के दर्शन नहीं कर पाएंगे। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, 25 जनवरी से 1 फरवरी तक मंदिर में माघ गणेश जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव के पूर्व श्री मूर्ति पर सिंदूर का लेपन किया जाता है। श्रद्धालुओं के लिए इस दौरान श्री की प्रतिमूर्ति के दर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी। श्री मूर्ति पर सिंदूर लेपन के बाद 20 जनवरी को विधि-विधान से आरती और पूजन के बाद दोपहर 1 बजे से मंदिर के पट खोले जाएंगे।