हैडलाइन

पालघर: टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

पालघर: तलासरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मुंबई-अहमदाबाद हाइवे स्थित काजली गांव के पास शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुजरात स्थित वापी निवासी लक्ष्मण भाई रविया भाई पटेल (60) शनिवार शाम 7 बजे अपने साथी गेला भाई रणछोड पटेल (62) के साथ बाइक क्रमांक जी जे 15 AF 2704 पर तलासरी से वापी जा रहे थे। जैसे ही वह मुंबई-अहमदाबाद हाइवे स्थित काजली गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...