हैडलाइन

मुंबई में ट्रक पर गिरा निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज, दो लोग घायल

महाराष्ट्र के मुंबई में एक फुट ओवरब्रिज के गिरने से दो लोगों को घायल होने की खबर है. मुंबई के मानखुर्द इलाके में बुधवार की रात यह घटना घटी.

यहां एक निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज अचानक जमीन पर आ गिरा, जिससे दो लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फिलहाल सड़क को खाली करने के लिए पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाने का काम चल रहा है. जिस वक्त यह ब्रिज गिरा उस वक्त उसके नीचे वाहन खड़े थे, जिसमें एक ट्रक और दो छोटी गाड़ियों के दबने की बात कही जा रही है.

ब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से को कटर से काटकर ट्रक से अलग करने का काम जारी है. इस काम में मदद के लिए क्रेन भी मौके पर पहुंच गई है.

साथ ही पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि पुल की किस खामी के कारण यह हादसा हुआ. हालांकि, अभी इस मामले में किसी ठेकेदार या अन्य किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...