हैडलाइन

भिवंडी शहर के कैटर्स में काम करने वाले मजदूर मजदूर के साथ मारपीट, मामला दर्ज

भिवंडी, भिवंडी शहर के कैटर्स में काम करने वाले मजदूर को दूसरे मजदूर द्वारा पत्थर से मारकर सिर फोड़ देने की घटना घटित हुई है। इस प्रकरण में नारपोली पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश यादव शहर के एक कैटर्स में काम करता है। वह पान - तंबाकू लाने के लिए अंजूर फाटा रोड स्थित ओसवाल हाल के पास दुकान पर गया था। इसी दरम्यान कैटर्स में काम करने वाले यासीन खान व अन्य दो साथियों ने राकेश यादव को धमकी देते हुए कहा कि 'भिवंडी शहर में काम नहीं करने का और यहां दिखने का भी नहीं' इस प्रकार की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान यासीन खान ने राकेश यादव के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, नारपोली पुलिस ने यासीन खान सहित अन्य दो व्यक्तियों केविरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...