हैडलाइन

भिवंडी महानगरपालिका में बढ़ रहा भारी भ्रष्टाचार

भिवंडी : भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका में महाराष्ट्र शासन द्वारा सक्षम अधिकारी नियुक्त न किए जाने से मनपा प्रशासन द्वारा मनमाने तरीके से नियुक्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार अंजाम दिया जा रहा है. जनहित सामाजिक संस्था ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे सहित नगर विकास प्रधान सचिव मनीषा म्हैस्कर को लिखित पत्र देकर भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने हेतु भिवंडी मनपा में सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति तत्काल किये जाने की मांग की है.

गौरतलब है कि, 2002 में भिवंडी मनपा का निर्माण होने के 18 वर्षों के बाद भी महाराष्ट्र शासन द्वारा भिवंडी मनपा में मनपा अधिनियम सेवा शर्तों के अनुसार सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है. शासन की लापरवाही का फायदा उठाते हुए भिवंडी मनपा प्रशासन  द्वारा विगत 18 वर्षों से मनपा के अहम विभागों में सक्षम ईमानदार अधिकारियों की बजाए अक्षम अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी का दर्जा देकर काम चलाया जा रहा है.

बता दें कि विगत दिनों भिवंडी मनपा में कार्यरत क्लर्क को सहायक आयुक्त, जनरेटर चालक को शहर विकास अधिकारी बनाया जाना चर्चा का विषय बन चुका है. मनपा सूत्रों की मानें तो भिवंडी मनपा प्रशासन द्वारा 2005 में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्रालय, नगर विकास प्रधान सचिव को पत्र लिखकर भिवंडी मनपा में सभी अहम विभागों पर सक्षम अधिकारी नियुक्त किये जाने की मांग 15 वर्षों बाद भी प्रलंबित है जनहित सामाजिक संस्था द्वारा मुख्यमंत्री ठाकरे, नगरविकास मंत्री शिंदे सहित प्रधान सचिव म्हैस्कर को पत्र लिखकर मनपा में पारदर्शी विकास कार्यों हेतु तहकीकत कर प्रभारी अधिकारियों को फौरन हटाए जाने एवं प्राथमिकता से सभी अहम विभागों में सक्षम अधिकारी नियुक्त किये जाने की मांग की है. जनहित संस्था के पत्र से भिवंडी मनपा में मलाईदार पदों पर काबिज प्रभारी अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...