हैडलाइन

ठाणे : व्यापारी के साथ 3.65 लाख की धोखाधड़ी

ठाणे : सामान खरीदकर पैसा न देने वाले के खिलाफ ठाणे नगर पुलिस थाने में रायगड़ निवासी व्यक्ति के खिलाफ 3 लाख 65 हजार रुपए की धोखधड़ी का  मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कल्याण निवासी व्यापारी योगेश कारिया की भागीदारी में राशनिंग व अन्य सामानों की बिक्री करने की जांभली नाका स्थित महागिरी मार्केट में दुकान है. जहां से खुदरा व्यापारी माल की खरीदी करते हैं. वर्ष 2017 नवंबर में रोड सिंह चंदना ने इनके पास से साबु दाना, मूंगफली समेत कुल 4 लाख 5 हजार का माल खरीदा और 15 दिन में पैसे देने का आश्वासन दिया. लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा.

जिसको लेकर व्यापारी कारिया वर्ष 2018 में पुलिस थाने में शिकायत की थी. जिसके बाद चंदना ने पैसे देने का वादा किया और अलग-अलग रकम के 14 चेक दिए, जो पास नहीं हुए. इसके बाद इसने आरटीजीएस द्वारा 40  हजार रुपये भेजा, लेकिन 3 लाख 65  हजार 952 रुपये वापस नहीं किया. जिसको लेकर कारिया की शिकायत के बाद चंदना के खिलाफ धोखाधड़ी का गुनाह दाखल हुआ है.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...