हैडलाइन

भिवंडी : पुलिस ने 2 घंटे में लापता बच्चे को खोजा

भिवंडी : वराल देवी रोड स्थित मिलिंद नगर परिसर में रहने वाला 14 वर्षीय सोमनाथ संदीप वाघमारे परिजनों से नाराज होकर सुबह करीब 9.30 बजे घर से निकल गया था. परिजनों द्वारा समुचित खोजबीन के बाद शहर पुलिस स्टेशन में  शिकायत दर्ज कराई गई. शहर पुलिस स्टेशन की जांच टीम, पीसीआर मोबाइल एवं क्षेत्रीय समाजसेवक इब्राहिम शेख की मदद से लापता बच्चे को 2 घंटे की अल्पावधि में धामनकर नाका क्षेत्र से खोज कर परिजनों को सौंपने में  कामयाबी हासिल की है. लापता सोमनाथ वाघमारे के सकुशल कुशल मिल जाने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया है. बता दें कि भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे के आदेश पर भिवंडी स्थिति 6 पुलिस स्टेशनों में महिला सुरक्षा, शिकायतों का त्वरित समाधान, बुजुर्गों की सुरक्षा, लापता बच्चों की तलाश जैसे नागरिकों के ज्वलन्त मुद्दों को लेकर कई महत्वपूर्ण सेल बनाए गए हैं, जिसका फायदा भिवंडीकरों को मिल रहा है.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...