भिवंडी : अपराधों पर अंकुश लगाने में जुटी पुलिस

भिवंडी : भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी शहरवासियों को जागरूक कर अपराधों पर अंकुश लगाने में जुटे हैं. गौरतलब हो कि भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे के निर्देश पर भिवंडी स्थित 6 पुलिस स्टेशन अंतर्गत पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की कुशल टीम द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.  जन जागरूकता के लिए शहर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुभाष कोकाटे के निर्देश पर वराला देवी तालाब स्थित मनपा आयुक्त के बंगले के सामने शहर पुलिस स्टेशन के उप पुलिस निरीक्षक दीपेश किणी सहित अन्य अधिकारियों, कर्मियों  की टीम द्वारा सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक कर रहे पुरुष, महिलाओं को रोककर चैन स्नैचिंग, एटीएम फ्रॉड, साइबर फ्रॉड आदि अपराधों की जानकारी देते हुए सावधान रहने पर जोर दिया गया.  शहर पुलिस थाने के पुलिस अधिकारियों ने अपना मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर, पीसीआर बैन नंबर मॉर्निंग वॉक कर रहे नागरिकों को दिया और कहा कि भिवंडी पुलिस आप की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है. किसी भी समय जरूरत पड़ने पर बेहिचक फोन करें. किसी भी अज्ञात आदमी से वार्तालाप न करें और एटीएम, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड के नंबरों को सुरक्षा के मद्देनजर कदापि किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें. साइबर अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के लिए भिवंडी पुलिस की उपयोगी कार्यप्रणाली से शहरवासियों में पुलिस के प्रति लगातार विश्वास बढ़ रहा है.



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...