भिवंडी : मनपा में 57 करोड़ की टैक्स वसूली

भिवंडी : भिवंडी मनपा आयुक्त प्रवीण आष्टीकर के आदेश एवं कर मूल्यांकन उपायुक्त वंदना गुल्वे के मार्गदर्शन में 10 दिसंबर 2019 से शुरू अभय योजना के दौरान मनपा कर्मियों द्वारा 57 करोड़ की वसूली की गई है. टैक्स वसूली में जुटे मनपा कर्मियों द्वारा 1272 बकायेदारों की प्रॉपर्टी सील कर ताला ठोंक दिया गया है और इमारतों में लगे हुए 3028 नल विखंडित कर दिए गए हैं. मनपा आयुक्त प्रवीण आष्टीकर एवं कर मूल्यांकन उपायुक्त वंदना गुल्वे ने अभय योजना का लाभ उठाएं जाने की खातिर टैक्स बकायेदारों से 30 मार्च तक बकाया टैक्स जमा कर ब्याज में 100% छूट लेने का आह्वान किया है.

गौरतलब है कि भिवंडी मनपा आयुक्त प्रवीण आष्टीकर के आदेश पर 10 दिसंबर 2019 से अभय योजना शुरू की है. भिवंडी मनपा का शहरवासियों पर टैक्स का करीब 350 करोड़ रुपया बकाया है. मनपा प्रशासन द्वारा बकायेदारों की व्याज माफी सहूलियत हेतु 10 दिसंबर से शुरू अभय योजना मार्च 30 तक चलेगी. मनपा प्रशासन ने अभय योजना की अवधि में 100 करोड़ बकाया टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा है. मनपा कर मूल्यांकन उपायुक्त वंदना गुल्वे द्वारा करीब 200 कर्मियों को वसूली में लगाया गया है. बकाया टैक्स वसूली में जुटे मनपा कर्मियों की टीम घर, दुकान, कारखाना आदि में जाकर बकाया टैक्स वसूली में जुटी है. मनपा सहायक आयुक्त सुनील भालेराव एवं दिलीप खाने सहित वार्ड अधिकारियों की टीम द्वारा वर्षों से मनपा टैक्स न चुकाने वाले बकाएदारों की 1272 बकायेदारों की प्रॉपर्टी जब्त कर गेट में ताला जड़ दिया है व 3028 नल कनेक्शन विखंडित कर जलापूर्ति बंद कर दिया है. मनपा उपायुक्त गुल्वे ने चेतावनी दी है कि बकाया टैक्स वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा. 



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...