हैडलाइन

ठाणे : सड़क दुर्घटना में 2 घायल

ठाणे : कल्याण फाटा परिसर में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. पहली घटना में निलजे परिसर में रहने बाला विघ्नेश्वर उपाध्याय (21) कल्याण फाटा डोम्बिवली मार्ग पर एक होटल के समीप साइकिल से सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहा था. इस दौरान तेजी से आ रही बाइक द्वारा टक्कर मार देने से गिरकर जख्मी हो गया. इसके सर व पैर में काफी चोट लगी है.

दूसरी घटना शीलफाटा में हुई. बाइक पर सवार होकर कल्याण निवासी  सुरेश वाडकर (47) राशनिंग कार्यालय मुंब्रा जा रहे थे. इस दौरान चौराहे के पास मुंब्रा की तरफ से आ रही लाॅरी ने सामने से टक्कर मार दी. जिसके चलते  सड़क पर गिर जाने से वाडकर घायल हो गए. घटना के बाद लारी चालक फरार हो गया. उक्त घटनाओं को लेकर शील डायघर पुलिस थाने में चालकों के विरुद्ध गुनाह दाखिल किया गया है.



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...