हैडलाइन

मुंबई : महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना वायरस के सभी संदिग्ध मामले जांच में नकारात्मक पाए गए

मुंबई : महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमण की आशंका के चलते जांच के लिए भेजे गए सभी नमूने रविवार को नकारात्मक पाए गए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि अस्पताल में भर्ती 258 लोगों के नमूनों की जांच नकारात्मक पाई गई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि 15 अन्य लोगों को अभी मुंबई और पुणे में निगरानी में रखा गया है।

टोपे ने कहा कि अभी तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। गुजरात सरकार ने भी रविवार को कहा कि कोरोना वायरस की आशंका के चलते जांच के लिए भेजे गए सभी 47 नमूने नकारात्मक पाए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया, “कोरोना वायरस के सभी संदिग्ध 47 मामले जांच में नकारात्मक पाए गए हैं जिसमें पांच मामले रविवार को अहमदाबाद की प्रयोगशाला में नकारात्मक पाए गए।” राज्य सरकार ने कोरोना वायरस की जांच के लिए अहमदाबाद स्थित बी जे मेडिकल कालेज के बाद जामनगर मेडिकल कालेज में दूसरी प्रयोगशाला स्थापित की है। 



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...