हैडलाइन

मुंबई : मोबाइल मांगने पर पत्नी ने किया इनकार, तो पति ने मौत के घाट उतारा

मुंबई : मुंबई के उपनगरीय चेंबूर इलाके में एक व्यक्ति ने मोबाइल देने से इनकार करने पर अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार दे रात एमएचएडीसी कॉलोनी में उस वक्त घटी जब नशे में चूर आरोपी अपने घर पहुंचा। घर पहुंचते ही आरोपरी अपनी पत्नी जेम्स कुर्रैया (45) से उसका मोबाइल फोन मांगने लगा। इस पर कुर्रैया ने उसे फोन देने से मना कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पत्नी के मोबाइल फोन देने से इनकार करने पर पहले उसने गाली-गलौच की और फिर कथित रूप से किचन के चाकू से कई बार उसपर वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इससे पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन कुछ पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरसीएफ थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सोपान निगहोट ने कहा, 'हमने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया मृतक उसकी दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी उपनगरीय मानखुर्द में रहती है।'


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...