हैडलाइन

महाराष्ट्र : नाबालिग से बलात्कार के दोषी को उम्रकैद

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की एक अदालत ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.जी.वेदपाठक ने सोमवार को संजय रंगनाथ हावरे (26) को दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई। सरकारी सहायक अधिवक्ता वर्षा मुकीम ने बताया कि हावरे पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, हावरे ने जुलाई 2015 में 17 वर्षीय लड़की का दो बार बलात्कार किया था। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने हावरे को गिरफ्तार कर पोक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। (एजेंसी)



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...