हैडलाइन

ठाणे : मनपा अब कर्मचारियों का थर्मल मशीन द्वारा करेगी जांच

ठाणे : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रादुर्भाव और स्टेज को देखते हुए मनपा प्रशासन ने सतर्कता बारात रही है और मनपा मुख्यालय सहित सभी प्रभाग समितियों में आम नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है. वहीँ अब मनपा प्रशासन ने मनपा कर्मचारियों के जांच के लिए थर्मल मशीन खरीदने का निर्णय लिया है. उक्त जानकारी मनपा के प्रभारी आयुक्त राजेन्द्र अहिवर ने दी. अहिवर ने बताया कि राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के मद्देनजर ठाणे मनपा के प्रादेशिक आपदा व्यवस्थापन विभाग सतर्क है. और इस कक्ष में विशेष अधिकारीयों और डाक्टरों की नियुक्ति की गई है. अब तक मनपा के आपदा कक्ष में कुल 157 कॉल आये है. जिनमें से 57 कॉल मंगलावर के शामिल है. इन सभी 57 लोगों को गहन निगरानी में रखा गया है. साथ ही अब तक कुल 21 लोगों को संदिघ्ध के रूप में पहचान की गई है. इन सभी को मुंबई स्थित कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिनमें से 19 लोगों का टेस्ट निगेटिव आया है और एक का टेस्ट पॉजिटिव है. जबकि एक का टेस्ट आना शेष है. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त आयुक्त समीर उन्हाले के नेतृत्व में तीन पाठक तैयार किया गया है. जोकि मनपा आपदा प्रबन्धन कक्ष में तैनात है और यहाँ पर तीन शिफ्टों में एक डाक्टर भी कार्यरत है.

इस कक्ष में ठाणे शहर में टूर्स और ट्रेवल्स द्वारा और अन्य देशों से आने वाले नागरिकों की जानकारी सहित अन्य सूचनाओं के लिए टोल फ्री नबंर शुरू है. अहिवर ने कहा कि कोरोना वायरस के आने के बाद मनपा आपदा प्रबंधन विभाग के टोल फ्री नंबर पर अब तक कुल 157 कॉल आ चुके है. जिसमें 57 कॉल 24 घंटे में आए है. इन सभी को गहन निगरानी में रखा गया है. अहिवर ने कहा कि बढ़ते मामले को देखते हुए अब कर्मचारियों की जाँच के लिए थर्मल स्कैनर मशीन का सहायता लिया जाने वाला है. इसके लिए 5 थर्मल स्कैनिंग मशीन मंगाया गया है. इस मशीन से जांच के दौरान मरीज का तत्काल पता चल सकेगा और उसके अनुसार इलाज किया जाएगा. प्रभारी आयुक्त ने कहा कि अब कोरोना वायरस दुसरे स्टेज में अहिया और दो दिन बाद तीसरे स्टेज में पहुचेगा इसलिए इसके प्रादुर्भाव को रोकने के लिए मंब्पा स्तर पर रोकथाम शुरू किया गया है. मनपा स्वास्थ्य विभाग ने शहर भर महत्त्व पूर्व स्थानों पर छिडकाव के लिए हायपो क्लॉराईड नामक दवाई ख़रीदा है और जल्द ही छिडकाव का काम शुरू किया जाएगा. ऐसे में पहले चरण में 250 लिटर हायपो क्लॉराईड दवाई का छिडकाव किया जाने वाला है.



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...