हैडलाइन

अनियंत्रित तेल का टैंकर पलटने के बाद फटा, ड्राइवर की मौत

मुंबई: मुंबई के वडाला इलाके में सोमवार देर रात एक तेल टैंकर के फटने से उसमें बैठे ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में टैंपो ड्राइवर भी बुरी तरह जख्मी हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रात करीब दस बजकर 47 मिनट की है जब मोनोरेल लाइन की ओर जा रहा टैंकर भक्ति पार्क एरिया रोड पर अनियंत्रित टैंकर टैंपो से टकराने के बाद फट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन गाड़ियों ने टैंकर की आग बुझाई। एक फायर ऑफिसर ने अधिकारी ने बताया, 'इस घटना में टैंकर के ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। उसका कोयला बन चुका शव बरामद हुआ है। यह एक स्थानीय टैंकर था जो कुछ ही दूरी पर जा रहा था इसलिए इसमें कोई और ड्राइवर नहीं था।' फायर सर्विस अधिकारी एएच सावंत ने बताया, 'टैंकर मेथेनॉल से भरा हुआ था और जब तक हम घटनास्थल पर पहुंचे यह पलट चुका था और आग के हवाले हो गया था। ड्राइवर की मौत हो गई है। फिलहाल स्थिति अब नियंत्रित है।' 



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...