हैडलाइन

मुंबई में क्वरेंटीन से भागे 15 लोग, पकड़कर लाए गए वापस

मुंबई : एक ओर कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन और जनता कर्फ्यू लगाया जा रहा है तो दूसरी ओर कुछ ऐसे भी हैं जो दिशा-निर्देशों का पालन न करके खुद को और दूसरे को खतरा पहुंचा रहे हैं। मुंबई में क्वरेंटीन सुविधा से भागे 15 लोगों को पकड़कर वापस लाया गया। ये सभी दुबई से मुंबई लौटे थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी पंजाब से थे और इनके हाथों में क्वरेंटीन स्टैंप भी लगा हुआ था। क्वरेंटीन कैंप से भागकर उन्होंने अंधेरी से एक लोकल ट्रेन पकड़ी और खार पहुंचे जहां उन्हें ट्रैक कर लिया गया। राज्य मंत्रालय ने एजेंसियों को निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले सभी यात्रियों को सेल्फ क्वरेंटीन का स्टैंप लगाया जाए और यह चेक किया जाए कि वे दिशा-निर्देश का पालन कर रहे हैं या नहीं।
मुंबई कलेक्टर, सिविक अधिकारी और पुलिस की एक टीम गठित की गई जो क्वरेंटीन सुविधा से भागे 15 लोगों के बाद से अलर्ट पर थी। वरिष्ठ इंस्पेक्टर गजानन कब्दुले ने कहा, 'हमें खार में भागे हुए संदिग्धों की जानकारी मिली। हमारी टीम रेलवे स्टेशन गई और दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उन्हें पकड़कर निकाय अधिकारी और कलेक्टर के हवाले कर दिया गया। उनके हाथों में क्वरेंटीन स्टैंप लगा हुआ था।' बता दें कि देश में कोरोना मरीज की संख्या 387 हो गई है जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 77 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा दो की मौत भी हो गई है। इसी के चलते पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...