हैडलाइन

नवी मुंबई : मंगलवार को चालू रहेगी वाशी की सब्जी मंडी

नवी मुंबई :  कोरोना के साए में नवी मुंबई की एपीएमसी मंडियां 4 दिनों से बंद हैं हालांकि संचालक मंडल ने आज मंगलवार को एक दिन के लिए सब्जी मंडी को चालू रखने की घोषणा की है. कांदा बटाटा मार्केट के नवनियुक्त संचालक अशोक वालुंज ने बताया कि भाजी तरकारी ऐसे कृषि उत्पाद हैं जो जल्दी खराब होते हैं. लगातार बंद से किसानों के ऐसे उत्पाद खराब होने की दशा में हैं ऐसे में किसानों के नुकसान को देखते हुए एपीएमसी की सब्जी मंडी को चालू  रखने का निर्णय लिया गया है.

आंशिक बंद के दौरान सामान्य लोगों को दुकानों पर दूध और सब्जियां उपलब्ध रहें इसके लिए प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है. भाजी मंडी को एक दिन के लिए चालू रखने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण है. बता दें कि एपीएमसी की पांचों मंडियां में हर दिन हजारों वाहन और लाखों लोग आते हैं. यहां प्रतिदिन मध्यप्रदेश, कर्नाटक और दूसरे प्रांतों से कृषि उत्पाद वाहनों के जरिए आते हैं ऐसे में संक्रमण का बड़ा खतरा है.और इसी वजह से एमपीएमसी की सभी मंडियों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है.  



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...