हैडलाइन

चोरी की बिजली से जले बांद्रा के झोपड़े

मुंबई : बांद्रा-पश्चिम में बांद्रा रेलवे स्टेशन से सटकर बसी बस्ती पटेल नगरी (शास्त्री नगर) में कल एक बार फिर आग का तांड़व देखने को मिला। महीने भर में दूसरी बार इस बस्ती के झोपड़ों में आग लगने से बार-बार लगनेवाली आग पर जहां सवाल उठने लगे हैं वहीं लाइट चोरों द्वारा ड़ाले गए बिजली के केबल में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात स्थानीय सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताई है।

बता दें कि बांद्रा-पूर्व में बेहराम पाड़ा, गरीब नगर तथा पश्चिम में पटेल नगरी (शास्त्री नगर) व लालमिट्टी (नरगिस दत्त नगर) में ३ से ५ मंजिला झोपड़ों वाली बस्तियां आबाद हैं। इन झोपड़पट्टियों के कई मकानों में चोरी की लाइट से गार्मेंट व अन्य कारखाने चलते हैं। बिजली चोरों द्वारा अवैध ढंग जोड़े गए ऐसे ही तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण कल पटेल नगरी के झोपड़ों में आग लगी। गलियों में बेतरतीब ढंग से झूलते बिजली के केबलों के कारण आग तेजी से पैâल गई। बताया जा रहा है कि सुबह १०.१५ बजे लगी आग में करीब २० झोपड़े जलकर खाक हो गए। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए करीब ३ घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने के प्रयास में एक दमकलकर्मी एवं एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। हालांकि दमकल अधिकारी हरीश शेट्टी ने आग लगने के कारणों की जांच जारी होने की बात कही।



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...