ठाणे : ऊंचे दाम पर सामान बेचने वालों पर होगी कार्रवाई : महापौर

ठाणे : कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए अब 21 दिनों का लॉक डाउन हो चुका है. ऐसे में रफ्तार थम सी गई है, लोग घरों में बंद हैं तो दुकानें अन्य जरूरी सामानों की कमी महसूस हो रही है. लोग महीने भर का सामान घर में रखते नजर आ रहे हैं. जिसका फायदा कुछ दुकानदार भी उठाते दिख रहे हैं और सामानों को अधिक दाम पर बेच रहे हैं. ऐसे में महापौर नरेश म्हस्के ने चेतावनी दी है कि देश की वर्तमान परिस्थिति का फायदा उठाकर रोजमर्रा के सामानों को ऊँचे दामों में बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

म्हस्के ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान कई दुकानदारों द्वारा उनके पास रहे माल के दामों को बढ़ाकर बेचने की शिकायत मिली है. इसलिए ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है. म्हस्के ने ठाणे शहर के नागरिकों से आह्वाहन किया है कि जिस किसी भी स्थान पर उनसे अधिक दाम वसूला जा रहा हो और दुकानदार उनके साथ ठगी कर रहे हों या सामानों की कालाबाजारी कर रहे हों, तो वे तुरंत अपने पास के शिवसेना शाखा या स्थानीय नगरसेवक को फोन के जरिये सूचित करें. शिकायत मिलने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई तत्काल की जाएगी. महस्के ने चेतावनी दी है कि देश पर आई इस विकट परिस्थिति में लोगों को ठगने वालों को कत्तई बख्शा नहीं जायेगा.  



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...