हैडलाइन

मुंबई की महिला की नवी मुंबई में मौत

नवी मुंबई : मुंबई के गोवंडी में रहने वाली एक महिला को उपचार के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसे बाद में नवी मुंबई के नेरुल स्थित डी.वाई. पाटिल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से आखिरी स्टेज में इस महिला को वाशी स्थित मनपा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. जहां पर 4 घंटे के भीतर ही इस महिला ने दम तोड़ दिया. गौरतलब है कि 24 मार्च को इस महिला को आखिरी स्टेज में वाशी स्थित मनपा अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था, जिसके सैम्पल को जांच के लिए मुंबई स्थित कस्तूरबा अस्पताल में भेजा गया था. इस घटना की हकीकत को जाने बगैर ही कुछ लोगों के इसे नवी मुंबई मनपा से जोड़कर वाट्सएप पर फैलाकर नागरिकों को भ्रमित करने का काम किया था. लोग इस तरह की अफवाह न फैलाएं. ऐसी अपील मनपा आयुक्त अण्णासाहेब मिसाल ने की है.



Most Popular News of this Week