हैडलाइन

भिवंडी : सभी फ्लाईओवर बंद, 14 अप्रैल तक लगी पाबंदी

भिवंडी : भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी लॉक डाउन के तहत 1 अप्रैल से मुंबई-नासिक महामार्ग के सभी उड़ान पुल सहित भिवंडी शहर के सभी उड़ानपुल को 14 अप्रैल तक आवागमन हेतु पूर्णतया बंद कर दिया गया है.

पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में वाहनों की अनावश्यक आवाजाही रोकने व उनके जांच पड़ताल के लिए पुलिस प्रशासन ने ज्यादातर नीचे ही नाकाबंदी प्वाइंट बना रखा है, जिसके कारण लोग पुलिस को चकमा देते हुए नीचे की सड़क का इस्तेमाल न करते हुए पुलिस की नजर में आए बिना बेरोकटोक फ्लाईओवर के ऊपर से आवाजाही कर रहे थे. उक्त मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए फ्लाईओवर को बैरिकेडिंग कर पूर्णतया बंद कर दिया गया है.

पुलिस उपायुक्त राज कुमार शिंदे के अनुसार, 1 अप्रैल से पुलिस प्रशासन ने शहर के सभी पेट्रोल पंप को सख्त निर्देश दिया है कि लॉक डाउन के दौरान सरकारी वाहनों, अस्पताल के वाहनों और अत्यावश्यक सेवाओं में लगे वाहनों जिनके पास पुलिस का पास है, केवल उन्हीं वाहनों को ही पेट्रोल, डीजल दिया जाना चाहिए व खुदरा तरीके से बोतल आदि में कदापि न दिया जाय अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी.



Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...