हैडलाइन

भिवंडी : गले में चॉकलेट फंसने से बच्चे की मौत

भिवंडी : भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र स्थित पारीवली गांव में 4 वर्षीय बच्चे के मुंह में चॉकलेट अटक जाने से बच्चे का दम घुट गया. परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार हेतु लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, पारीवली गांव निवासी ऋषि लसने का 4 वर्षीय लड़का सचिन ने जेम्स चॉकलेट खाई, जो उसके गले में जाकर अटक गई. सचिन ने चॉकलेट गलेे में अटकी होने की बात अपनी मां को बताई एवं गला पकड़ कर रोने लगा. सचिन की दशा देखकर घबड़ाए परिजनों ने काफी कोशिश की, लेकिन सचिन को जब कोई फायदा नहीं हुआ, तो उसे लेकर पहले सिराज अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी उसको आराम नहीं हुआ, तो इंदिरा गांधी अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में उपचार के दौरान ही सचिन ने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

मुंबई अग्निशमन दलात सेवा...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या मुंबई अग्निशमन दलात सेवा बजावताना आजवर शहीद...

अग्निशमन सेवा दिनानिमित्त...

आपल्या जीवाची पर्वा न करता इतरांचे जीव वाचविण्यासाठी अग्निशमनाचे कार्य...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...